RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में ₹ 53.43 करोड़ की लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 28 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन में ₹ 53.43 करोड़ की लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु अगले तीन वर्षों में ₹100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी अपने वित्तीय संसाधनों से जितना भी सम्भव होगा, उसके लिए बजट उपलब्ध कराती रहेगी तथा केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपवा दीपावली मेले का शुभारंभ के पश्चात् मेले में लगाये गए स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास , विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, उपवा की अध्यक्षा अलकनंदा अशोक के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:के.के.एन स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 का किया गया आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में संगत पंगत का भव्य आयोजन ! कथक नृत्य की प्रस्तुति।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान।

rktvnews

Leave a Comment