RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य राजमार्गों पर स्थित छः टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की।

हरियाणा/26 अक्टूबर।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य राजमार्गों पर स्थित छः टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की है। इस कदम से आम जनता को भारी राहत मिलने वाली है। इन टोल प्लाजा के बंद होने से जनता को सालाना 13.50 करोड़ रुपये की बचत होगी। स्टेट हाईवे-17 पर राजस्थान बॉर्डर के पास गांव बशीरपुर (नारनौल-निजामपुर रोड), स्टेट हाईवे-11 पर पंजाब सीमा के नजदीक गांव तातियाना (कैथल-पटियाला रोड), स्टेट हाईवे-22 पर गांव गुज्जरवास (सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड) पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 नवंबर, 2023 से बंद हो जाएगा। इसी प्रकार, कैथल-खनौरी सड़क पर गांव संगतपुरा नजदीक पंजाब सीमा स्टेट हाईवे-8 पर स्थित टोल प्लाजा 10 नवंबर को बंद हो जाएगा। काला अम्ब-सढ़ारा-शाहाबाद सड़क पर गांव अशगरपुर नजदीक हिमाचल प्रदेश सीमा स्टेट हाईवे-4 तथा रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सड़क सीमा पर गांव फिरोजपुर नजदीक दिल्ली सीमा स्टेट हाईवे-18 पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 दिसंबर, 2023 को बंद कर दिया जाएगा।

Related posts

चतरा:सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर डीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर न्याय विभाग द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:पानी से भरा लोटा और गमछा से साइटिका/सर्वाइकल का कर रहे इलाज

rktvnews

Leave a Comment