RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर : शाहपुर में रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर में रबी महाभियान – 2023 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ पीके द्विवेदी, आत्मा भोजपुर के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) भोजपुर द्वारा किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ पीके द्विवेदी और आत्मा भोजपुर के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन सिंह ने लोगों को रबी फसल की खेती के टिप्स बताये। साथ ही रबी फसल मे उपयोग किये जाने वाले खाद एवं पेस्टिसाइड्स के संबंध में भी जानकारी दी जिससे रबी फसल की उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के द्विवेदी, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंभू शरण, भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राज रोहित, रणधीर गोस्वामी, उमेश चंद्र पांडे, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम, रविंद्र ओझा, रंगलाल यादव, किसान सलाहकार विश्वकर्मा, रवि भूषण, नीतीश कुमार, कृषि समन्वयक सीमा कुमारी, सिद्धार्थ सहित कई गणमान्य लोग एवं किसान उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में रेड रिबन मैराथन का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय।

rktvnews

बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन।

rktvnews

राजस्थान:महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, प्रदेशभर से रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की महिला लाभार्थी पहुंची मुख्यमंत्री निवास।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह में छापेमारी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त।

rktvnews

Leave a Comment