RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

दुर्ग : आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं ढाबों तथा मुख्य मार्गों में किया जा रहा जाँच।

दुर्ग/छत्तीसगढ़ 25 अक्टूबर।जिला स्तर पर अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन तथा मदिरा के चौर्यनयन पर रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही किये जा रहें है। इस अभियान में जिले में स्थित होटलों, ढाबों, रेस्तरॉ, बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन के साथ – साथ पारम्परिक व संदिग्ध मार्गों का लगातार गश्त कर अवैध मदिरा के विक्रय/धारण/ परिवहन पर रोकथाम लगाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि जिले में विभिन्न होटल, ढाबों, बस स्टैण्ड एवं संवेदनशील मार्गों की जांच -पड़ताल आबकारी विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2023 को भिलाई से रायपुर मार्ग में आने वाली ढाबों का कड़ाई से निरीक्षण किया। नया बस स्टैंड दुर्ग में भी बसों और यात्रियों के सामान की तलाशी मुस्तैदी से की गई बस चालक एवं परिचालक को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2325836 पर करें। उक्त के अतिरिक्त पारम्परिक, मुख्य व संवेदनशील मार्गों का भी जांच कार्यवाही किया गया। रेलवे स्टेशन दुर्ग में यात्रियों की जाँच तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पटरी पार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने पर 26 पाव मसाला मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिले में अवैध मदिरा के पारम्परिक, संवेदनशील व मुख्य मार्गों पर गश्त के दौरान 23 नग विदेशी मदिरा गोवा जप्त 23 अक्टूबर 2023 को अवैध मदिरा परिवहन, धारण व विक्रय के पारम्परिक व संदिग्ध मार्गों तथा दुर्ग-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं रात्रि गश्त किया गया। रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने पर 23 विदेशी मदिरा व्हिस्की गोवा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस. एन. साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है।जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायतकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

Related posts

बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत भोजपुर की जिलाकार्यसमिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

‘पवित्र स्नान’ का दूसरा पहलू : क्या महाकुंभ में सरकारी लापरवाही से लोग बेहद गंदे पानी में नहाते रहे?

rktvnews

बक्सर: नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रांची:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक : संतोष कुमार गंगवार

rktvnews

भोजपुर:लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र का भोजपुर आगमन, राजद नेताओं ने किया स्वागत।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने की एकमा एवं बनियापुर विधानसभा के मतदान दल की ब्रीफ़िंग।

rktvnews

Leave a Comment