RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत के उमरोई छाबनी में “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023” शुरू, भारतीय और मलेशियाई सेना शामिल।

नई दिल्ली/23 अक्टूबर।भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” आज भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ। मलेशियाई सेना की टुकड़ी में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं। भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
“एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” 5 नवंबर 2023 तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120 जवान शामिल होंगे। इसका उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, दोनों पक्ष एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे।
दोनों पक्ष जंगल/अर्धशहरी/शहरी परिवेश में संयुक्त बलों के नियोजन का पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके अलावा, खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिलान और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा। दोनों पक्ष घायलों के प्रबंधन और युद्ध क्षेत्र में घायल हुए जवानों को सुरक्षित जगह ले जाने का भी अभ्यास करेंगे। दोनों दल बटालियन स्तर पर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और सर्वाइवल प्रशिक्षण अभ्यास पर चर्चा करेंगे।
यह प्रशिक्षण अभ्‍यास मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा। यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्र में 48 घंटे के लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।
“एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” का उद्देश्य भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

Related posts

जयपुर:मदरसों में आधुनिक शिक्षण देना अनिवार्य वरना पंजीकरण होगा रद्द- शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आर्म्स स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भाजपा भोजपुर जिला बैठक संपन्न!भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जो देश को आगे बढा रहा है:आर के सिंह

rktvnews

भोजपुर: मनरेगा आयुक्त-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका) अभिलाषा कुमारी शर्मा ने भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड का किया भ्रमण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मैसूर और धनबाद में हुई दुर्घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment