RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नेशनल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी भोजपुर की दो बेटियां।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में अपने सपने को साकार करने के लिए दिन रात खिलाड़ी अभ्यास करते हैं ।ये तीरंदाज पिछले साल सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुजरात केवड़िया में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इन दोनों तीरंदाजों का नेशनल गेम्स में चयन हुआ हैं। बिहार ओलम्पिक संघ बिहार तीरंदाजी संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में इन तीरंदाज को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कैंप कराकर भेजा जाएगा।पूजा कुमारी पहले 36 नेशनल गेम्स अहमदाबाद गुजरात में भी भाग ली थीं। मेडल से पास आकर चूक गई थीं
वहीं सोनी कुमारी भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है पर ये उनका पहला नेशनल गेम्स है।बिहार से 5 पुरूष और दो महिला भाग लेंगी।दोनों बेटियां सोनी कुमारी और पूजा कुमारी राय भोजपुर से है ।नेशनल गेम्स गोवा में आयोजित है।
खिलाड़ियों को शुभकामना भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,भोजपुर एथलेटिक संघ के सचिव यशवंत सिंह भोजपुर जूडो एकादमी के सचिव रजनीश पाठक क्रिकेट एकेडमी भोजपुर के सचिव कुमार विजय भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार,खेलों इण्डिया तीरंदाजी के कोच पूजा सिंह, एक्सपो कम्प्यूटर सेंटर के डायरेक्टर कुमार मंगलम,कुंदन राज दीपक शर्मा एंवम भोजपुर के तामाम खेल प्रेमियों ने दी।इसकी जानकारी भोजपुर तीरंदाजी एकेडमी के सचिव नीरज कुमार सिंह ने दी।

Related posts

भोजपुर:प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह अधिवक्ताओं से मांग रहे समर्थन।

rktvnews

दीपक सर्वसम्मति से बने शाहपुर जदयू नगर अध्यक्ष ।

rktvnews

विहंगम योग समारोह कि तैयारी अंतिम चरण में।

rktvnews

भोजपुर:सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा में भव्यता के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव।

rktvnews

शोधार्थियों के लिए आधार-वस्तु देते हैं प्रो अमरनाथ सिन्हा के आलेख!साहित्य सम्मेलन में आलोचना पुस्तक ‘हिन्दी साहित्य और लोक-चेतना’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा भोपाल का नव निर्मित फ्लाई-ओवर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment