RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज:जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

गोपालगंज/बिहार 18 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चैधरी द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा योजनाओं एवं कार्यों के क्रियान्वयन अंतर विभागीय पारस्परिक सहयोग से करने का निदेश दिया गया। योजनाओं, कार्यों की समस्याएँ जिनके कारण अपेक्षित प्रगति बाधित है तथा महत्वकांक्षी योजनाएँ (सात निश्चय-1, सात निश्चय-2, जल-जीवन-हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि) की प्रमुखता से विशेष ध्यान एवं अभिरूची के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में पंचायत सरकार भवन योजना की लंबित इकाईयों की अंचलवार भूमि विवाद/भूमि ढ़ुढ़कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया। नियोजन मेला हेतु निदेशक, डी0आर0डी0ए0, गोपालगंज को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करते हुए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जिस विभाग को भूमि की आवश्यकता है अथवा अतिक्रमण के मामले में स्वयं या अधीनस्त पदाधिकारियों को भेजकर समन्वय करते हुए निराकरण कराने का निदेश दिया गया। बैठक में अंचलवार लंबित CWJC/MJC मामलों की गहन समीक्षा कर SOF दाखिल करने का निदेश सभी संबंधित अंचल अधिकारी को दिया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्मित/अर्द्ध निर्मित एवं भवनहीन शेष आंगनवाड़ी केन्द्रों का सत्यापन प्रतिवेदन शनिवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0, गोपालगंज को दिया गया। मनरेगा के तहत खेल का मैदान, ग्रामीण हाट, मनरेगा पार्क, विद्यालयों को चार दिवारी निर्माण के संबंध मे संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सांसद मद तहत योजनाओं का NOC देने हेतु सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया। कचरा प्रबंधन इकाई के निर्माण से संबंधित सभी विवादित एवं लंबित मामलों के समाधान हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोस्टरवार कराने के साथ-साथ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी को आपसी समन्वय, सहयोग एवं एक तंत्रीय प्रशासनिक सुदृढ़ता को स्थापित कर कार्य करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन (भा0प्र0से0), अपर समाहर्त्ता आशीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डाॅ0 प्रदीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज रजक, सिविल सर्जन गोपालगंज, निदेशक डी0आर0डी0ए0 राधाकान्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनंत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर मे गुड़ क्रांति संभव : सहायक निदेशक रामकुमार

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन में बिहार की अग्रणी भूमिका: मंत्री संतोष कुमार सुमन के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो अपराधियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

rktvnews

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

जॉन लीजेंड के साथ लीग में शामिल हुईं संजना सांघी, यूएनजीए 2025 में बनीं एमसीएन बोर्ड ऑफ एडवाइज़र्स की सदस्य।

rktvnews

Leave a Comment