RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान संपन्न।

बीएचयू की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रंजना उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बतायी बारीकियां! विद्यार्थियों के साथ-साथ शोधार्थी और शिक्षकों ने भी उठाया व्याख्यान का लाभ

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)18 अक्टूबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत संकाय के अंतर्गत अवनद्य वाद्य विभाग द्वारा ‘भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं का सौंदर्य पक्ष’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. नमन दत्त, अवनद्य वाद्य विभाग के सभी शिक्षकों और संगतकारों की विशेष उपस्थिति में संपन्न इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोधार्थी लाभान्वित हुए।
इस कार्यक्रम के संयोजक तथा अवनद्य वाद्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरि ॐ हरि ने जानकारी दी है कि विषय विशेषज्ञ के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी (BHU) में कथक की सहायक प्राध्यापक डॉ रंजना उपाध्याय शामिल हुईं। उन्होंने कथक नृत्य का सौंदर्यात्मक परिचय देते हुए परन, आमद, ठाट, टुकड़ा, तिहाई, कवित परमेलू, लड़ी, ततकार इत्यादि विभिन्न रचनाओं पर सोदाहरण चर्चा की। डॉ उपाध्याय ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सहज, सरल और सुन्दर प्रस्तुतीकरण के साथ समाधान किया। उल्लेखनीय है कि कुलपति डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तरह नए शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विश्वविद्यालय में विभिन्न अकादमिक गतिविधियां और आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में यह व्याख्यान संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भाग लिया। व्याख्यान के पूर्व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा रागेश्री दास चौधरी ने अतिथि कलाकार डॉ. रंजना उपाध्याय के जीवनवृत्त का वाचन किया।

Related posts

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’

rktvnews

“ऑपरेशन ब्रह्मा’ : भारतीय सेना द्वारा म्यांमार भूकंप पीड़ितों को चिकित्सा सहायता।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:समृद्धि यात्रा को लेकर आयुक्त ने की योजनाओं की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजन सशक्तिकरण निःशुल्क कैंप 28 से 4सितंबर तक पीरो,सहार और तरारी में।

rktvnews

Leave a Comment