RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी मनीष कुमार की उपस्थिति में उनवास पंचायत में जन संवाद।

बक्सर/बिहार 13 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की उपस्थिति में उनवास पंचायत अंतर्गत शिवजी के मंदिर के तालाब के पास निकट पंचायत सरकार भवन के पास जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अपने विभाग के योजनाओं कार्यकलाप के बारे में उपस्थित आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा उनवास पंचायत में संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में अध्ययन जानकारी एवं उपलब्धियां विस्तृत रूप से वहां उपस्थित आम जनता को बताया गया।
पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा पुलिस विभाग के तरफ से आमजन को पुलिस हेल्पलाइन एवं महिला हेल्प डेक्स के लाभ के बारे में बताया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया वार्ड सदस्य आदि के द्वारा अपनी मांगों के बारे में पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता द्वारा अपनी समस्याओं के संदर्भ में कुल 67 आवेदन लगाए गए विभिन्न स्टालों पर प्राप्त हुए। जिसे संकलित कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र जन संवाद कार्यक्रम में वितरित किया गया। जिनके नाम निम्नवत हैं:- ग्रामीण कार्य विभाग (मनरेगा/सतत जीविकोपार्जन) अंतर्गत बुलवा देवी, ग्रामीण कार्य विभाग (प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना) अंतर्गत बबन कमकर, इंदु देवी, बिंदु देवी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अंतर्गत सोनी देवी, प्रेमशिला देवी, समाज कल्याण विभाग (पेंशन) अंतर्गत मीना कुमारी, प्रवीण कुमार पाण्डेय, जीविका (एसजेवाई) अंतर्गत उमरावती देवी, जीविका (एक्सपीरियंस शेयरिंग) अंतर्गत फूल कुमारी देवी, मुन्नी खातून, रेहाना खातून, स्वास्थ्य विभाग (नसबंदी) अंतर्गत रामजी केशरी, सुमन गौंड, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड) अंतर्गत पंकज कुमार एवं बाल विकास परियोजना विभाग (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान) अंतर्गत बबीता कुमारी एवं मधु कुमारी हैं।

Related posts

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने प्रचार सामग्री की मुद्रण संबंधी प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जैन कॉलेज में शिक्षिका के योगदान पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:पीएम व सीएम 6 को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लखपति दीदी महासम्मेलन को करेंगे संबोधित!कार्यक्रम की तैयारी के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment