RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बागपत:अफवाह फैलाने वालों को खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई!जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की शांति समिति की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर।जिला मजिस्ट्रेट/ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार,में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा, विजयदशमी / दशहरा के अवसर पर जनपद में कानून, शान्ति व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में विभागीय अधिकारियों एवं शान्ति समिति के सम्मानित सदस्यों धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं किसी भी तरह की कोई अफवाह ना फैलाएं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गांव शहर की हर गली हर मोहल्ले में साफ सफाई रहनी चाहिए विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि बिजली सुचारू रूप से संचालित रहें बिजली प्रभावित नहीं होनी चाहिए जिन स्थानों पर जो जर्जर तार दिखाई दे रहे हैं उन्हें भी तत्काल बदलवा दिए जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है की परंपरा का निर्वहन करते हुए त्यौहार को शांति सौंहदर्य एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाईचारे एवं एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए परंपरागत तरीके से त्योहार मनाए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए की प्रतिष्ठानों पर नकली मिठाइयां बिक्री ना हो प्रतिष्ठानों पर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नकली मावा बनाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाए जो नकली मावा बनाते हुए पकड़ा जाएगा उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी अगर कोई भी नकली मावा बनाता है तो ऐसे व्यक्ति की तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग टीम को सूचना दें संबंधित एसडीएम को सूचना दें।
जिलाधिकारी ने कहा आयोजक रावण की हाइट से तीन गुनी बैरिकेडिंग लगए जिससे कि आने वाले दर्शक सुरक्षित रहे नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे सभी क्षेत्रों में अपने स्थान को सब समय से चिन्हित कर लें पानी टॉयलेट की व्यवस्था रहनी चाहिए अधिक आबादी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जाए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा बागपत में आगामी त्यौहारो, शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा, विजयदशमी / दशहरा के पर्व को शांति के साथ मनाएं किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें जो अफवाह फैलाता है उसकी सूचना दें बिना किसी जानकारी के खबरों को इधर से उधर ना करें उन्होंने कहा परंपरागत तरीके से ही त्यौहार मनाए जाएंगे कोई भी नई परंपरा ना डालें जो भी कार्यक्रम होंगे अनुमति के तहत किए जाएंगे आबादी क्षेत्र में कोई भी पटाखे का भंडार ना करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र समस्त एसडीएम समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित आदि धर्मगुरु उपस्थित रहे।

Related posts

महिला कालेज आरा में विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषयक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आरा के चंदवा मोड़ से ओवरब्रीज तक फोरलेन व नाला निर्माण हो : निगम पार्षद डा जीतेन्द्र शुक्ल

rktvnews

जयपुर:नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने 60 दिवसीय आत्‍मनिर्भरता कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:एफपीओ के लिए हुआ प्रशिक्षण,फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के माध्यम से कृषक होंगे खुशहाल:डा पी के द्विवेदी

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment