RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

एन.सी.डी. के अन्तर्गत जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर 7 अक्टूबर। आज आरा के ग्रीन हेवेन रिसोर्ट में एन.सी.डी. के अन्तर्गत जिलास्तरीय एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य के होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के पदाधिकारी डॉ. के. एन सहाय, आर.डी.डी.एन.सी.डी., डॉ. प्रदीप नन्दन एवं आर. पी. एम. पियुष रंजन ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, भोजपुर, डॉ. सुहानी भारद्वाज, डॉ. स्नेहिल स्नेहा एवं क्लस्टर कार्डिनेटर डॉ. ग्रिश्मा ने कैंसर संबंधी जानकारियां साझा की। इस कार्यशाला में एन.सी.डी. के प्रशासनिक सेवा संबंधी विस्तृत जानकारी सभी प्रतिभागियों को दिया गया एवं भोजपुर जिले में कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया।ज्ञातव्य हो कि आज 9 वें बैच की ट्रेनिंग दी गई, पूर्व के कार्यशाला में 8 बैचों में भोजपुर जिले के तमाम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नोडल आफिसर एन.सी.डी. , बी.एच.एम. बी.सी.एम. तथा नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ट्रेनिंग का समापन सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण के साथ किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

एंथोनी चेन की फिल्म ड्रिफ्ट ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त किया

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

गढ़वा:अंचल चिनियाँ के राजस्व उप निरीक्षक पर की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

जयपुर:वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

शुभकामनाएँ होली की।

rktvnews

Leave a Comment