RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

दिशा एक प्रयास के कार्यक्रम से भोजपुर और बक्सर जिले में आ रहा बड़ा बदलाव!बाल विवाह सदियों पुरानी सामाजिक बुराई:कुमारी सुनिता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)5 अक्टूबर। नोबेल शांति विजेता कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन यू एस के सौजन्य से भोजपुर और बक्सर जिलें में बाल विवाह के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है।समाज से बाल विवाह, यौन शौषण और बाल तस्करी को मिटाने के लिए भोजपुर और बक्सर जिलें में जागरूकता अभियान चला रहा है। यह अभियान नोबेल शांति विजेता कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन US के सौजन्य से भोजपुर और बक्सर जिलें में चलाया जा रहा है। जागरूकता के प्रभाव से जगह जगह पर लोग बाल विवाह को जड़ से मिटाने के लिए बच्चे जवान सभी कैंडल मार्च,मानव श्रृंखला और रैली निकाल रहे है।
संस्था के परियोजना पदाधिकारी कुमारी सुनिता सिंह ने बताया कि लड़कियों के बाल विवाह मामले में हमारा देश नंबर एक पर है। बाल विवाह न केवल बचपन बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। बच्चों का यौन शौषण, बाल तस्करी, बाल श्रम और बच्चों का बिगड़ता स्वास्थ्य । इसे छोड़ कर एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की स्थापना नहीं की जा सकती है।
इस विशेष अभियान के तहत नोबेल शांति विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा चलाया जा रहा है इसके माध्यम से जिला के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट बाजार, स्कूल, कॉलेज, समुदाय बैठक, जुलूस, कैंडल मार्च और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से करीब दो लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है।
समन्वयक कुमुद कुमार सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोईलवर, बड़हरा और उदवंतनगर में ग्राम स्तर पर सघन रूप से जागरूकता की जा रही हैं। बाल विवाह के लिए हम सबों को एक मंच में आना होगा।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति एवं हवाई अड्डा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज नई दिल्ली में ‘साउथ एशियन रीजन में फूड लॉस एंड वेस्ट प्रीवेंशन’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment