RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शिव के डमरू से उत्पन्न नाद की अनुगूंज से ताल का सृजन : जया जैन

आरा/ भोजपुर 5 अक्टूबर। लीजेंड बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा मेमोरियल कल्चरल सोसायटी के द्वारा स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम संगीत सभा का उद्घाटन संगीत विदुषी डॉ. जया जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर संगीत विदुषी डॉ. जया जैन ने कहा शिव के डमरू से उत्पन्न नाद की अनुगूंज से ताल का सृजन हुआ। संगीत से लगन एक बार लग जाए तो छूटता नहीं है। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार देवेश दुबे ने स्वतंत्र तबला वादन में पेशकार, कायदा, टुकड़ा, परन व रेला प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंगुलीयों की तैयारी व मुलायम निकास ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। विभिन्न लयकारी व पलतो के माध्यम से देवेश दुबे जी ने अद्भुत समां बांधा। मंच संचालन आदित्या श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन गुरु बक्शी विकास ने किया। इस अवसर पर उस्ताद निजामुद्दीन खां, कलामुद्दिन खां, कृष्णकांत मानस संरक्षक सुशील कुमार ‘देहाती’, प्रोफेसर विश्वनाथ राय, श्रेया पाण्डेय, अभय तूफानी समेत कई संगीत रसिक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

rktvnews

भव्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ बहुराष्ट्रीय पत्रिका “प्रज्ञान विश्वम” का लोकार्पण।

rktvnews

कांग्रेस ने आतंकवाद को धार्मिक नाम देकर घृणित अपराध किया : इंद्रेश कुमार

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रजिस्टर्ड मोबाइल से ही कराएं गैस बुकिंग।

rktvnews

13 जून 2023 को मैसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) के तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ का शुभारंभ और एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के 7वें जहाज की निर्माण प्रक्रिया (कील बिछाना) शुरू

rktvnews

भोजपुर: मतदान जागरूकता को ले जैन महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment