RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 5 अक्टूबर। आगामी विधानसभा आम चुनाव को लेकर नवनियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने आज चुनाव के लिए नियुक्त विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली एवं आवंटित चुनाव कार्यो की एक-एक कर समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह आवंटित कार्यों को समयवार रूप से निस्तारित करें और चुनाव आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशों एवं आदेशों की पालना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में चुनाव संचालन, सामान्य व्यवस्था, एमसीएमसी प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी से अब तक की की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने सीएसबीजील पर निर्धारित समय में शिकायत का निस्तारण करने, कार्मिकों को चुनाव प्रशिक्षण देने आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल ने विभागवार आवंटित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी धायगुडे स्नेहल नाना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, नगर विकास प्रन्यास सचिव हिम्मत सिंह बारहठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जे पी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

अग्नि पीड़ित परिवार से मिले माले नेता!

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का है लक्ष्य : भुवन पांडेय

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

rktvnews

‘माई’ : उदय भान पाण्डेय ‘भान’

rktvnews

भोजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह।

rktvnews

Leave a Comment