RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधा बहाल करने में आयेगी तेजी:सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर 4 अक्टूबर।आज सर्किट हाउस आरा में तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक डी.पी.ओ चंदन प्रभाकर डी.ई.ओ सहार रघुनंदन चौधरी, बी.ई.ओ. तरारी जय प्रकाष की उपस्थिति तथा तरारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कॉ. सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों से आये प्रधानाध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखा और कहा कि 2013 में उच्च विद्यालयों को ($2) में अपग्रेड करने के बाद बुनियादी सुविधा बहाल नहीं हुई। आज इन स्कुलों में शिक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर सफाईकर्मी, कक्षा, प्रयोगषाला तथा लिपिक का घोर अभाव है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। सरकार स्कूलों में छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिषत उपस्थिति चाहती है लेकिन जिस दिन स्कूलों में 50 प्रतिषत भी छात्र-छात्राएं उपस्थिति हो जाते हैं उस दिन जगह के अभाव में अफरा तफरी की स्थिति हो जाती है। कारण कि बुनियादी सुविधा नहीं है।
इस अवसर पर विधायक ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि वे इस संबंध में लगातार सक्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि सभी तरह के प्राइमरी, मीडिल तथा हाई स्कूलों के लिए शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया चल रही है। मैं चाहता हूं कि स्कूलों में 75 प्रतिशत हीं नहीं बल्कि 100 प्रतिषत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति हो लेकिन बुनियादी सुविधा बहाल किये वगैर यह संभव नहीं है। मैं इस संबंध में सरकार और विभाग से और तेजी लाने का आग्रह करूंगा और इस काम में तेजी आये इसके लिए बिहार विधानसभा के पावन सत्र में सवाल उठाउंगा।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात : सदन का ऐतिहासिक सत्र सुनने विधानसभा पहुंची थी मिस इंडिया छत्तीसगढ़

rktvnews

भोजपुर:बच्चों के सुसंस्कृत शिक्षण की विशिष्ट संस्था है बी.एस डीएवी : मेयर इदु देवी

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज को मिली जीत, एथेलेटिको और पिरौटा ने खेली बराबरी की पारी।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

सारण:परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से सारथी रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

rktvnews

Leave a Comment