RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा भोजपुर ने श्रमदान कर की सफाई।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 1अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान गाँधी जयंती के पूर्व पूरे जिले मे चलाया गया। सभी 32 मंडलो अंतर्गत विभिन्न बूथो पर यह अभियान चलाया गया। सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ ने श्रमदान कर साफ -सफाई का काम किया। मुख्य कार्यक्रम आरा जेपी स्मारक और क्लेक्ट्रीएट घाट पर हुआ।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जेपी स्मारक स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद जेपी स्मारक परिसर और क्लेक्ट्रीएट घाट पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई। इस दौरान भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, महात्मा गांधी अमर रहे आदि के नारे लगाते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सहित बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह,सूर्यनाथ सिंह,राजेन्द्र तिवारी, महेश पासवान,उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,मीरा यादव,सतीश भट्ट,महामंत्री पुनम कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश,धीरज सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,धर्मेंद्र सिंह,विभु जैन,राहुल सिंह,हिमांशु सिंह,अशोक श्रीवास्तव, बबलु श्रीवास्तव,मालती सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थी।

Related posts

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के नेतृत्व में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गंगहर,में आयोजित हुआ “खत लिखो अभियान” कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के विभिन्न मतदानकेन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी के दधीचि साहित्यकार थे हीरा प्रसाद ठाकुर।

rktvnews

गिरीडीह:उसरी वाटर फॉल आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकसित, मंत्री सुदीव्य कुमार ने 10 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment