RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

सारण ,छपरा/बिहार 1अक्टूबर। आज 1 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 80 प्लस आयु के मतदाताओं तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश पत्र भी उन्हें दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में भी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

झारखंड:प्रथम चरण के इवीएम, वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

rktvnews

रायपुर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : ट्रेन से कटी अनेकों भेङ! भेङ पालक दुखी।

rktvnews

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल – सीज़न 14’ को मिले अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स!

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि सहिष्णुता ‘सामाजिक समरसता’ का एक अभिन्न पहलू है।

rktvnews

नारनौल:जिलाधीश ने वार्ड 16 के उपचुनाव के मद्देनजर हथियार जमा के आदेश पारित किए

rktvnews

Leave a Comment