RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने स्वच्छता ही सेवा 2023 राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत किया जागरूकता शिविर का आयोजन।

आरा/ भोजपुर 30 सितंबर। उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के अनुपालन में 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वच्छता ही सेवा-2023” के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस संबंध में जागरूकता के लिए जगह-जगह विधिक प्राधिकार भोजपुर द्वारा जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत आज कडारी उच्च विद्यालय, भोजपुर में भी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं रैली निकाला गया, साथ ही पूरे विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में विद्यालय के सभी छात्राओं द्वारा झाड़ू भी लगाया गया। प्राधिकार द्वारा नगर निगम, आरा, भोजपुर को साफ सफाई हेतु पत्राचार के माध्यम से आवश्यक निर्देश भी दिया गया है साथ ही प्राधिकार के सभी पारा विधिक स्वयंसेवक को अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई करते हुए राष्ट्रीय अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 का तहत देश को स्वच्छ बनाए रखने हेतु स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का भी निर्देश दिया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने कूड़ा-कचड़ा को कूड़ादान में फेंकने घर के आस पास साफ सफाई रखने की अपील करते हुए साफ़ सफाई के फायदे के बारे में बताया। इसके साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ब्रजेश कुमार मालवीय ने इस अभियान के तहत लोगों से साफ सफाई हेतु अपील की है एवं एक स्लोगन भी बताया की “सभी रोगों की एक दवाई घर में रखें साफ सफाई”

Related posts

भोजपुर:बी एस डीएवी की ओर से शहर के कई इलाकों में बँटे कंबल।

rktvnews

इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण में जिला सातवे स्थान पर!जिले में अब तक 7 हजार 565 लाभार्थियों को मिली सौगात, महिलाओ में दिख रहा उत्साह।

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने राष्ट्रपति चुनाव 2023 का निरीक्षण करने के लिए मालदीव का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर: घटना को अंजाम देने के पूर्व ही सहार थाने ने युवक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल- प्रदेश में समग्र शिक्षा कार्यक्रमों की गाइडलाइन के इंटरैक्टिव वीडियो तैयार करीब चार दर्जन गाइडलाइंस को किया 15 वीडियो में समाहित व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए किया जाएगा सभी स्कूलों में सर्कुलेट मोबाइल पर क्यूआर कोड से कर सकेंगे एक्सेस।

rktvnews

बक्सर:वीसी पर से केस वापस हो, नहीं तो शाहाबाद में होगा चक्का जाम : डॉ. विनोद

rktvnews

Leave a Comment