RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पुराने पेंशन हेतू भारत शिक्षा यात्रा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 सितम्बर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना हेतू शुरु की गई भारत शिक्षा यात्रा आज शाहपुर पहुॅची। भारत शिक्षा यात्रा 2 सितंबर से शुरू हुई है जो पुरे देश होते हुए दिल्ली पहुँचेगी। रथ यात्रा छपरा से शाहपुर पहुंची। यहाॅ से रथयात्रा बक्सर होते हुए दिल्ली जायेगी। रथ यात्रा का आगमन आदर्श मध्य विद्यालय शाहपुर में हुआ। रथ यात्रा में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ दिल्ली के वरीय उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्र, अपेक्षक राज भूषण उपाध्याय, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के सचिव मिथलेश शर्मा, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सुधीर शर्मा, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता प्रेमचंद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाहपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा ने की। कार्यक्रम में प्रभा शंकर सिंह, वसंत उपाध्याय, उमेश पांडे, पंकज पाठक, मालती पांडे, विनय कुमार केशरी, ब्रजेश तिवारी, सुनील तिवारी, संजय तिवारी, संजीत कुमार, निकेश कुमार, अरविंद ठाकुर सहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

केन्‍द्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन 2025 की अध्यक्षता की।

rktvnews

मध्य बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने किए तैयारी के उपाय

rktvnews

नारनौल:जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना होगी सुनिश्चित : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:ट्रक साइड करने के विवाद में चालक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण चेतना समिति के पूर्व सचिव की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment