RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भगत सिंह की जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन।

पटना/बिहार 28 सितंबर। स्थानीय चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी में आज शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और प्रार्थना सभा अयोजित कर मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय के साथ अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहें। वहीं इस अवसर पर सरदार हीरा सिंह बग्गा ने सरकार से मांग किया की पंजाबी कालोनी स्थित आम गैरमजरूवा जमीन जो लगभग 1.64 एकड़ है जिसे लोग वर्षो से शहिद भगत सिंह पार्क के नाम से जानते हैं उसे सरकार जल्द से जल्द एक खूबसूरत पार्क में विकसित कर सरदार भगत सिंह की प्रतीमा स्थापित करे। इसके बाद ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने अपने साथियों के साथ गांधी मैदान कारगिल चौक के पास भगत सिंह की प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। संघ ने इस अवसर पर केन्द्र सरकार से मांग किया की सरदार भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में 28 सितम्बर को अवकाश घोषित किया जाए साथ ही बिहार सरकार से मांग किया की पटना डाकबंगला चौक का नाम शहीद भगत सिंह चौक कर दिया जाए। सभा में उपस्थित लोगो मे सरदार जगजीवन सिंह, जे.पी. सेनानी ब्रह्मदेव पटेल, मनीष कुमार, धर्मवीर सिंह, रंजित सिंह, सुमित घोष, अमित मल्होत्रा, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

शहवाजपुर पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन,पंचायत के लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी!लाभार्थियों ने की बिहार सरकार की प्रशंसा।

rktvnews

बक्सर: किला मैदान में 30 बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

मासूम के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सहयोगियों संग अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव! अपने क्षेत्र के गरीब , असहाय और जरूरतमंदों की सेवा को सदैव तत्पर हूं:रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

विजयादशमी पर स्वर्णकार संघ द्वारा भजन संध्या आयोजित!प्रभु श्री राम का चरित्र अनुकरणीय: दीपक कुमार अकेला

rktvnews

Leave a Comment