RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

30 सितंबर 23 को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह सांस्कृतिक भवन के पुनिर्माण कार्य और वार मेमोरियल के शिलान्यास कार्यों के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 सितंबर।केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन नवीकरणीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह 30 सितम्बर 23 को आरा मे विभिन्न कार्यकर्मो मे शामिल होंगे।
सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को केन्द्रीय मंत्री आरा मे किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि फीडर को लेकर जिलाधिकारी सहित बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसी दिन केन्द्रीय मंत्री द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर मे भोजपुर जिला से शहीद हुए वीर जवानो की याद मे बनाए जा रहे युद्ध स्मारक का शिलान्यास करेंगे। भोजपुर जिला वासियो के लिए सांस्कृतिक भवन पुनर्निर्माण का शिलान्यास सांस्कृतिक भवन परिसर मे उनके द्वारा किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि उसी दिन आरा क्लब मे नए बने बैंडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद के कर कमलो द्वारा किया जाएगा।
उन्होने बताया की वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे दो बजे दिन को केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

बक्सर:ए0एस0एम0 उच्च विद्यालय बलिहार में आयोजित शिक्षा संवाद में शामिल हुए जिलाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:युवा शक्ति राष्ट्र विकास को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जेठवार भट्ट में कलश यात्रा से आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

ओड़िशा राजभवन में विश्व हिंदी परिषद द्वारा सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला: पांचवें दिन धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद, धनुष भंग परशुराम लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment