RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया क्षतिग्रस्त काॅजवे का निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में जमुई जिला के सोनो प्रखंड स्थित बरनार नदी पर निर्मित क्षतिग्रस्त काॅजवे का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जमुई जिला के सोनो प्रखंड स्थित बरनार नदी पर निर्मित सोनो-चुरहैत पुल बीते दिनों तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश दिया कि छठ पर्व के पूर्व लोगों के आवागमन हेतू बेली ब्रिज बनाकर इसे चालू कर दिया जाय। इसके साथ-साथ जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर नये पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया जाय।
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एनआईईएलआईटी ने डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गया: सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक,धार्मिक या राजनीतिक विवादों को जन्म देने वाली न करें पोस्ट: गया पुलिस

rktvnews

‘अक्षरा’ साहित्य महोत्सव : भारतीय साहित्येतिहास में नारी स्वरों की पुनर्प्रतिष्ठा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 25

rktvnews

व्यंग्य:नरेन्दर भी गायब, सिलेंडर भी गायब, शर्म भी गायब!

rktvnews

Leave a Comment