RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

प्रधानमंत्री ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया।

RKTV NEWS/28 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन जिनके “कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया और हमारे देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की, के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।”

प्रधानमंत्री ने X पर एक थ्रेड पोस्ट किया:

“डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय में, कृषि में उनके अभूतपूर्व काम ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया और हमारे देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की।
कृषि में अपने क्रांतिकारी योगदान के अलावा, डॉ. स्वामीनाथन नवप्रवर्तन के पावरहाउस और कई लोगों के लिए एक प्रेरक गुरु थे। अनुसंधान और परामर्श के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने अनगिनत वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
मैं डॉ. स्वामीनाथन के साथ अपनी बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। भारत को प्रगति करते देखने का उनका जुनून अनुकरणीय था।
उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।”

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UPSC के सफल अभ्यर्थियों से किया संवाद,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

जैसे-जैसे समाज समृद्ध होगा, असमानता कम होगी: निदेशक एंटोनियो फरेरा

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नियुक्ति पत्र एवं वनाधिकार पट्टा वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:सद्भावना और निस्वार्थ सेवा से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:सोलर सिस्टम के उपयोग से आएगी ऊर्जा क्रांति : एमएलसी सोनू राय

rktvnews

Leave a Comment