RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

04 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

दरभंगा/बिहार 28 सितंबर।नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 04 अक्टूबर 2023 (बुधवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में *Ts TECHSUN PVT.LTD* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में कुल – 100 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसमें 10th+डिप्लोमा उत्तीर्ण *पुरुष* अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अप्रेंटिस ट्रेनी के पद पर अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 14,000+700/- रुपये महीना दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *निमारा अलवर राजस्थान* में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

खासा कोठी के महंगाई राहत कैंप में लोक कलाकारों ने करवाया अपना रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में महिलाएं और छात्राएं अपनी परिकल्पनाओं से सरकार को करा रही अवगत।

rktvnews

कोलकाता:हिंदी विश्वविद्यालय में नव-दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का सफल समापन।

rktvnews

भोजपुर:आपातकाल लगाकर संविधान व नागरिक अधिकारों को कुचला गया था : भुवन पांडेय

rktvnews

मुख्यमंत्री ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment