RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई फेरी।

पटना/ बिहार 27 सितंबर। पटना के पंजाबी कॉलोनी गुरूद्वारा से चितकोहरा मोड़ तक आज शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के जयंती की पूर्व संध्या पर फेरी निकाली गई जिसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय एवम पंजाबी कॉलोनी गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष सरदार हीरा सिंह बग्गा ने की। निकली गई फेरी में बच्चें बूढ़े महिलाएं और नवयुवकों ने हिस्सा लिया और वे अपने हाथों में तख्ती लिए थे जिसमें सरदार भगत सिंह की तस्वीर थी। कुछ तख्ती में ‘ सरकार सरदार भगत सिंह के वंशजों को संरक्षण दे’, ‘ आम गरमजरूवा जमीन में जल्द से जल्द शहिद भगत सिंह पार्क का निर्माण हो’ आदि लिखे हुए थे। युवाओं द्वारा क्रान्तिकारी नारा ‘ इंकलाब जिंदाबाद भी लगाए जा रहे थे। इसके साथ चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी के लोगों ने पंजाबी कालोनी स्थित आम गैरमजरूवा जमीन जो लगभग 1.64 एकड़ है जिसे लोग शहिद भगत सिंह पार्क के नाम से जानते हैं उसे सरकार से आग्रह किया कि इसे जल्द से जल्द एक खूबसूरत पार्क में विकसित कर सरदार भगत जी की प्रतीमा स्थापित किया जाए नहीं तो भू-माफिया प्रशासन से मिल तरह तरह के अडंगा लगा कर इसे हड़पने के फिराक में हैं। चुकी ये सिख बहुल जगह है तो इनकी भावनाओं का कद्र करते हुए इसे जल्द से जल्द अमल में लाया जाए। कुछ लोग साजिश के तहत बड़े सरकारी अफसरों से मिल विद्वेष फैलाकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहें हैं ऐसा सिख भाइयों का कहना है। इसका हल सिर्फ और सिर्फ यही है की चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी स्थित आम गरमजरूवा जमीन में यथाशीघ्र शाहिद भगत सिंह पार्क विकसित कर घेरा बंदी कर दिया जाए। बताया गया की पार्क बनने से हर समुदाय के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

Related posts

श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के चतुर्थ दिवस पर बोले आचार्य धर्मेन्द्र- संयममय जीवन ही उत्तम साधना हैं।

rktvnews

तीन दिवसीय मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर लगाई प्रदर्शनी, आयोजित हुई कार्यशाला।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण मास और बाबा महाकाल की सवारियों की सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

एसटीपीआई ने 33वां स्थापना दिवस मनाया: भारत के तकनीकी भविष्य के निर्माण में योगदान के तीन दशकों का जश्न।

rktvnews

Leave a Comment