RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्री सांवलिया जी के तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी मेले का हुआ समापन!मंदिर मंडल द्वारा 51 दिव्यांगों को दी गई स्कूटी, मेधावी छात्र छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 27 सितंबर। जिले में मंडफिया स्थित श्रीकृष्णधाम श्री सांवलियाजी में सांवलिया जी मंदिर मंडल द्वारा आयोजित 24 से 26 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेले का मंगलवार को समापन हुआ। इस भव्य तीन दिवसीय मेले ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया।
मंगलवार को तीन दिवसीय जलझूलनी मेले के समापन समारोह में जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में 51 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की गई एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व चेक सौंपे गए। मीरा रंगमंच स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां क्रेज़ी क्रेजी हूपर्स एंड पार्टी द्वारा हनुमान चालीसा, शिव तांडव और डांस की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल, कपासन प्रधान भेरूलाल चौधरी, भदेसर उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, मंदिर मण्डल के प्रशासनिक अधिकारी नन्दलाल टेलर सहित मंदिर मंडल के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सांवलिया जी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि अबकी बार जलझूलनी मेले में कई नवाचार किए गए। तीन दिवसीय मेले में भव्य आतिशबाजियां, सुगंधित फूलों से मंदिर की सजावट, आकर्षक लाइटिंग डेकोरेशन, भगवान श्री सांवलिया सेठ की भाव रथ यात्रा, विभिन्न प्रकार की झांकियां, कवि सम्मेलन और तीन दिवस में हुए रंगारंग कार्यक्रमों का भक्तों ने बहुत आनंद उठाया।

Related posts

झारखंड:अपराधियों पर पुलिस का भय आवश्यक : हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स संस्था ने नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर में गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो कुंज बिहारी सिंह की 20वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

14अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment