RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सीतामढ़ी:खेलों इंडिया भारोत्तोलन सेंटर का उदघाटन।

सीतामढ़ी/बिहार 14 नवंबर।भारत सरकार के अति महत्वकांक्षी योजना खेलों इंडिया भारोत्तोलन सेंटर का उदघाटन आज जिला खेल पदाधिकारी एवं वरीय उप समाहर्ता रंजना भारती एवं अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कुमार धनंजय ने संयुक्त रूप से खेलों इंडिया भारोत्तोलन सेंटर का उदघाटन किये l इस मौके परअपर समाहर्ता धनंजय कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी जिला में खेलों इंडिया सेंटर खुलने से सीतामढ़ी के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का बेहतरीन प्लेटफार्म मिला है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नित्य अभ्यास करने का सलाह दिया। वही जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रंजना भारती ने कहा कि बिहार सरकार एवं भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना खेलों इंडिया का सेंटर खुलने से अब ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का यह बेहतरीन प्लेटफार्म हैं और यहाँ के बच्चे सुबह 6 बजे से 9 बजे एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा नियुक्त कोच अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जानेश्वरी देवी ने बताया कि अंडर 14 खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा और यहाँ के खिलाड़ियों को ट्रैकशूट, टीशर्ट, जूता एवं कीट दिया जायेगा।मौके पर सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार, सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सुमन, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, हरिशंकर प्रसाद, राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, रौशनी कुमार दीपक कुमार, अरविन्द कुमार शिवहर जिला भारोत्तोलन संघ राजा कुमार, कराटे प्रशिक्षक प्रत्यक्ष झा राष्ट्रीय खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह दिलीप कुमार समेत अन्य खिलाड़ी एवं अभिवावक उपस्थित थे l

Related posts

बोकारो:करियर प्लस की बोकारो शाखा का उद्घाटन।

rktvnews

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

rktvnews

आईआरईडीए ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया, एनपीए 1 प्रतिशत से नीचे रहा और बैंकिंग-एनबीएफसी क्षेत्र में सबसे तेज़ परिणामों के साथ बेंचमार्क स्थापित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।

rktvnews

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

rktvnews

नई दिल्ली:नागर विमानन मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment