RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया विकास भवन एवं विशेश्वरैया भवन में अवस्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण!कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में अनुपस्थित मिले।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास भवन और विशेश्वरैया भवन का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वाह्न 9:30 बजे विकास भवन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के कार्यालय पहुंचे लेकिन उक्त सभी मंत्री अपने कार्यालय कक्षा में उपस्थित नहीं थे। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित मिले। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे लेकिन जब मुख्यमंत्री उनके कक्ष में खड़े थे तो इस समय भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी अपने कार्यालय पहुंचे और देर से आने की सफाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कार्यालय पहुंचे तो शिक्षा मंत्री उपस्थित नहीं थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री को फोन लगाया और पूछा कि अभी तक कार्यालय क्यों नहीं पहुंचे। सभी को 9:30 बजे तक कार्यालय पहुंचना है। मंत्रियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित समय पर कार्यालय आने के लिए निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, कृषि एवं परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह और शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव अपने कक्ष में उपस्थित नहीं थे। इन सभी की अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्ड्रिकऔर भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि अपने कार्यालय में उपस्थित थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक भी अपने कक्ष में नहीं थे। पूछने पर जानकारी मिली कि वे आधिकारिक तौर पर दिल्ली गये हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेश्वरैया भवन के सातवें तल्ले पर स्थित पथ निर्माण विभाग के कंट्रोल एवं कमांड सिस्टम का जायजा लिया। पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुडुक्कलकट्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पथों की मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को निर्देश दिया कि सचिवालय के सभी भवनों पर सोलर प्लेट लगायें ताकि सौर ऊर्जा का उपयोग हो सके। मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में साफ-सफाई एवं वहाॅ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित कर्मियों से बातचीत कर कार्य पद्धति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

Related posts

भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेष 19 मार्च तक आयोजित 26 दिनों की प्रदर्शनी के लिए थाईलैंड पहुंचे।

rktvnews

भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का समुद्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान।

rktvnews

प्रतापराव गणपतराव जाधव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर :सेमरिया में जदयू का सदस्यता अभियान सह कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment