RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

दक्षिण पूर्व एशिया में फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती।

नई दिल्ली/25 सितंबर।फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज- आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता, सेल ट्रेनिंग शिप सुदर्शिनी और सीजीएस सारथी वर्तमान में दक्षिण पूर्व एशिया में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर हैं। यह तैनाती 105वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में जहाज पर होने वाले प्रशिक्षण का हिस्सा है। तैनाती के दौरान, जहाज थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और वियतनाम का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान मेजबान नौसेनाओं और समुद्री बलों के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां, पारस्परिक पेशेवर संपर्क और संयुक्त समुद्री साझेदारी अभ्यास आयोजित करने की योजना है।
वर्तमान में मित्र देशों- बांग्लादेश, मालदीव, मॉरीशस और वियतनाम के प्रशिक्षु तैनाती के लिए 1टीएस भेजे गए हैं। इसके अलावा, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना के कर्मियों और एनसीसी कैडेटों को भी संयुक्तता और उनमें एक-दूसरे के साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए तैनात किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करना और क्षेत्र में सद्भावना को बढ़ावा देना है।

Related posts

दरभंगा:क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोङ रुपये की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन।

rktvnews

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने किया मारगोमुण्डा प्रखंड, अंचल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment