RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

भाजपाई सांसद,विधायक, महापौर और उपमहापौर कर रहें आरा का कैसा विकास? मच्छरों के प्रकोप और डायरिया से भयभीत है जनता: कयामुद्दीन अंसारी

भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य एवं इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 21 सितंबर। भाकपा माले के राज्य कमिटी के सदस्य और इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की आरा शहर की सड़कों और गलियों की स्तिथि नरकीय है कई मुहल्ले ऐसे है जहां बदइंतजामी का नजारा ऐसा है की नालियों के सुचारुरूप से निकासी के अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा पड़ा है उन्होंने कहा की कही कही का नजारा तो ऐसा है की उसे प्राकृतिक सरोवर कहने में कोई कोताही नहीं होगी।
कयामुद्दीन अंसारी ने आरा शहर के उजियार टोला में फैले डायरिया के साथ साथ नगर के कई इलाकों का दौरा कर बताया की डायरिया प्रभावित क्षेत्र में गंदगी का अंबार है साथ ही स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही मौजूद है। दौरे के दौरान उन्होंने वहा के स्थानीय लोगों द्वारा मरीजों की कि जा रही देखभाल के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए आरा के सांसद ,विधायक, महापौर,उपमहापौर पर आरोप लगाते हुए कहा है की नगर के विकास ,सौंदरीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी यह जनप्रतिनिधि मुहैया नही करा पा रहे है जिन्हे जनता ने अपने भरोसे का मत इन्हे सौंपा था।

कयामुद्दीन अंसारी द्वारा उजियार टोला और मिल्की अनाइठ की साझा की गई तस्वीरें

आज नगर की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही हैं। कयामुद्दीन अंसारी ने कहा की नगर के सड़कों की हालत और बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से यहां की जनता भयभीत है।कागजों और घोषणाओं में विकास का दावा करने वाले ये जनप्रतिनिधि आम जनता की समस्याओं से अनभिज्ञ है।
कयामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है की नगर में फैल रही गंदगी और सड़कों तथा गलियों में जमा हो रहे नाले के पानी के निवारण की अविलंब व्यवस्था करें साथ ही फॉगिंग मशीन का उपयोग ,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करे नही तो इनके कारण बढ़ रही मच्छरों की संख्या और बदबू से कही पूरा शहर डायरिया और डेंगू के चपेट में न आ जाए।

Related posts

चतरा:मॉडल कॉलेज चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा कोर्ट के सचिव सुशील कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में AIJAJ की बैठक सिविल कोर्ट आरा में आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति कल 94 प्रख्यात कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे प्रखंड का औचक निरीक्षण।

rktvnews

महाकुंभ में साहित्य, संस्कृति और ज्ञान का संगम: नेशनल बुक ट्रस्ट का रीडिंग लाउंज बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

इंदौर:बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के होंगे लायसेंस निरस्त।

rktvnews

Leave a Comment