RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की!विभाग द्वारा रख रखाव से खर्च में आयेगी कमी और लोगो को मिलेगा रोजगार:नीतीश कुमार

पटना/बिहार( अमरेश सिंह)20 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक अणे मार्ग स्तिथ संकल्प में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पथ निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा की पथों एवं पूल पुलियो का बेहतर रख रखाव विभाग द्वारा विभाग द्वारा ही कराएं इसके लिए जररूत अनुसार अभियंताओं और तकनिकी कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति कराएं।विभाग के अभियंता पथों के निर्माण और रख रखाव के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करेंगे तो बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेनटेन भी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा की जिन पथों के चौड़ीकरण की आवश्यकता है उसका आकलन कर उस पर काम करें ताकि लोगो की संपर्कता और सुलभ हो सकें।उन्होंने निर्माणधीन पथों का निर्माण तेजी से करने की बात कही।उन्होंने कहा की हमलोग का उद्देश्य सिर्फ बेहतर सड़क और पुल पुलियों का निर्माण करना ही नहीं है बल्कि उसका अच्छे से रख रखाव भी बेहद जरूरी है।विभाग द्वारा रख रखाव करवाने पर खर्च में भी बचत होगी और लोगो को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। संसाधनों की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा।
बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी और मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे।

Related posts

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कल आयोजित होने वाले क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:बाबू साहेब की सेना में सभी जाति धर्म के लोग थे : आर के सिंह

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला बंदियों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का किया शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद गढ़वा की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment