RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

संवेदनशील बूथों की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर और एसपी ने ली बैठक!बॉर्डर एरिया में मॉनिटरिंग बढ़ाने, नाकाबंदी मजबूत करने, कार्यवाहियों में बढ़ोतरी के निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 19 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर संवेदनशील बूथों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में वीसी के माध्यम से सभी ब्लॉक से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जुड़े। जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर एक्सरसाइज करें और रूट मैप तैयार करें। बिना जांच पड़ताल के पिछले विधानसभा का ही रूट मैप भेजने वाले अधिकारियों कि डिटेल निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। एसपी सुधीर चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर वनरेबल और क्रिटिकल बूथ क्षेत्रों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने बैठक में हाउस टू हाउस सर्वे के तहत नोहर और पीलीबंगा में पेंडेसी को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी को मजबूत करने और मतदान केंद्रों में कोई अवैधानिक गतिविधि ना हो, इसे लगातार मॉनिटर करें। एसपी सुधीर चौधरी ने बैठक में बॉर्डर एरिया में मॉनिटरिंग बढ़ाने, अधिक कार्यवाही करने, नाकाबंदी को मजबूत करने, राजपासा एक्ट, गुंडा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने और कार्यवाहियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार, एसपी सुधीर चौधरी, एडीएम कपिल कुमार यादव, एडिशनल एसपी बीएल मीणा, हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, संगरिया सीओ श्रवण झोरड़, रावतसर सीओ पुष्पेंद्र सिंह, जंक्शन थाना एसएचओ विष्णु खत्री, टाऊन थाना एसएचओ वेदपाल, गोलुवाला थाना एसएचओ अजय कुमार, महिला थाना एसएचओ भजनलाल, सदर थाना एसएचओ जसवंत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 24 अक्टूबर 25

rktvnews

क्रेडिट कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को नियमानुसार वित्तीय सहायता प्रदान करे बैंक: जिलाधिकारी बक्सर

rktvnews

झारखण्ड:चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

rktvnews

हीटवेव: भारत के लिए बढ़ता हुआ सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:08 नवंबर 23

rktvnews

मध्यप्रदेश;विधानसभा निर्वाचन 2018 में सी-विजिल एप से 3990 आईं शिकायतें, 2023 में अब तक 11 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण।

rktvnews

Leave a Comment