RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

सांवलिया जी जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित!जलझूलनी एकादशी मेला 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 19 सितंबर। सांवलियाजी में जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक मंगलवार को समिति कक्ष में जिला कलक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि के बारे में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलक्टर ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर और सांवलिया जी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल ने मेले को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सांवलिया जी जलझूलनी एकादशी मेला 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में भव्य शोभायात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर मंडल की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के दौरान मंदिर मंडल की तरफ से भी सुरक्षाकर्मी और बाउंसर लगाए जाएंगे।
बैठक में कपासन प्रधान भेरूलाल चौधरी, सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूगलाल, उप अधीक्षक नरपत सिंह, तहसीलदार गुणवंत लाल माली, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता हरि सिंह मीणा सहित मंदिर मंडल के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : कन्या रत्न सम्मान योजना का संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से करें व्यापक प्रचार-प्रसार: उपविकास आयुक्त

rktvnews

नारनौल:नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे स्कूल बसों के चालान।

rktvnews

प्रगतिशील किसान, कृषि व्यवसायी एवं कृषि निर्यातकों का राज्य स्तरीय समम्मेलन का आयोजन 28 अगस्त को : राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेन्ट बोर्ड अध्यक्ष

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गौतम के गोल से तापा 11 ने और गजियापुर को पछाड़ शाहाबाद हीरोज ने गाड़ा जीत का झंडा।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के 7वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment