RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

ऑल इंडिया अभिवावक संघ के तत्वाधान में की गई बैठक! शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तय की गई रूप रेखा।

पटना/बिहार 19 सितंबर।पटना के चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को संध्या पहर एक आम सभा ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कई पंजाबी भाइयों के साथ अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।बैठक इस बात पर सहमति बनी की सब मिलकर सरदार भगत सिंह की जयंती जो 28 सितंबर को है उसे आम गरमजरूवा जमीन जिसमें पंजाबी भाइयों द्वारा शिक्षा का मन्दिर स्कूल बनवाने का प्रस्ताव है उसमें मनाया जाएगा साथ ही जयंती की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर को डाकबंगला से लेकर कारगिल चौक तक पैदल मार्च कर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। बताया गया की इस अवसर पर चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी के लोग सरकार द्वारा गजट में पास 4.47 एकड़ जमीन में से शेष नहीं मिले 2 एकड़ जमीन की मांग करेगें और सरकार से प्रार्थना करेगें की 4.47 एकड़ जमीन को माप कर चहारदिवारी कर दें ताकि वास्तव में अल्पसंख्यक पंजाबी लोगों को सुरक्षा प्रदान हो सके। बैठक में बताया गया की 4.47 एकड़ जमीन का मापी न होने के कारण दबंग भू-माफिया ,प्रशासन और उच्च पदाधिकारी से मिलकर तरह तरह के षड्यंत्र रच कब्जे के जमीन को हड़पने में लगें रहते हैं जिससे किसी अनहोनी का डर लगा रहता है।राकेश रॉय ने कहा की सच्चे भगत सिंह के अनुयाइयों को सुरक्षा प्रदान करना सिर्फ प्रशासन का ही नहीं बल्की बहुसंख्यक लोगों का भी सामाजिक दायित्व है। भगत सिंह जो हर दिल में बसते हैं उनके वास्ते हर लोग अपने पंजाबी भाइयों के दुःख सुख में साथ रहना होगा। भगत सिंह के बलिदान के बाद सभी लोगों को खास कर बहुसंख्यक लोगों का ये कर्तव्य बनता है की हमारे अल्संख्यक पंजाबी भाइयों की जायेज मांगो का समर्थन करें।

Related posts

ईपीएफओ की 2 दिवसीय क्षेत्रीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आरंभ हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

गिरीडीह:किसानों के हित सर्वोपरि, तालाब निर्माण में नहीं होगी फसलों की क्षति:उपायुक्त रामनिवास यादव

rktvnews

वैशाली:महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगा मंच, डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में वैशाली में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

rktvnews

अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने अपहरण घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment