RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अपूर्व चंद्रा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया।

नई दिल्ली/18 सितंबर।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने आज नई दिल्ली में भारत की जी-20 की अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया। पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक मनीष देसाई और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व पीआईबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस पुस्तक का विमोचन किया गया।
यह पुस्तक भारत की जी-20 अध्यक्षता की पूरी यात्रा को प्रस्तुत करती है। पुस्तक में तीन खंड हैं, पहला खंड नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 के दौरान आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़ा है। इस पुस्तक में जी-20 की संरचना और कामकाज को समाहित किया गया है और समूह की भारत की अध्यक्षता के तहत की गई पहलों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
पुस्तक के दूसरे खंड में शेरपा और वित्त ट्रैक के तहत हुई विभिन्न कार्यसमूहों की बैठकों के सारांश को दिया गया है और साथ ही पिछले एक वर्ष में भारत के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से देश में आयोजित संवाद समूहों की बैठकों का सारांश भी दिया गया है।
ई-पुस्तक के आखिरी खंड में पिछले एक वर्ष में देश में आयोजित जन-भागीदारी कार्यक्रमों के बारे में एक फोटो निबंध भी दिया गया है, जिसने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लोगों द्वारा संचालित अभियान में बदल दिया है।

Related posts

राजस्थान:आईफा का सिल्वर जुबली अवार्ड्स समारोह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अगस्त 25

rktvnews

दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता।

rktvnews

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया।

rktvnews

डीएई के सचिव और एईसी के अध्यक्ष ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा करते हुए दुनिया के सबसे पुराने चालू बिजली रिएक्टरों की सराहना की।

rktvnews

देहरादून:देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment