RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

डायरिया रोग के फैलने की सूचना पर आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा राहत व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 सितंबर। डायरिया रोग फैलने की सूचना पर सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल जिलाधिकारी को सूचित कर समुचित व्यवस्था के लिए बात की। तत्काल जिलाधिकारी राजकुमार ने डॉक्टर एसीएमओ डॉक्टर केएन सिंहा को सूचित किया और फौरन डॉक्टर के एन सिंहा के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाकर दवा ,जांच और समुचित व्यवस्था की गई।
इस संबंध में भाजपा विधान सभा के मीडिया प्रभारी सुशील कुमार मिश्र ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज 18 सितंबर को पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह को आरा शहर के वार्ड न. 04 के बिन्दटोली, उजियार टोला मे तेजी से फ़ैल रहे डायरिया की जानकारी वहा के स्थानीय भाजपा नेता व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश बिंद से मिलीं जिसपर विधायक ने उसी वक्त म जिलाधिकारी, भोजपुर राजकुमार को अविलम्ब वहां स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया और वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उसके पश्चात जिलाधिकारी ने डॉ के एन सिन्हा के नेतृत्व में वहां स्वास्थ्य कैम्प लगा की व्यवस्था कराई जिसमें चिकित्स्कों की टीम स्थिति का जायजा ले रही हैं और पीडितों का समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया की विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल आरा में डायरिया के मरीज का इलाज भी संभव नहीं हैं और उन्हें अन्यत्र भेजा जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार सत्ता मद में चूर है और गरीब अतिपिछड़ा, दलितों के जान से खिलवाड़ कर रही हैं। घटना स्थल पर तत्काल नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया को भेजा गया और पीडितों को यथा संभव मदद की जानकारी ली जा रही है।घटना स्थल पर चिकित्सकों के साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षद लालपरी देवी, बलजीत सिंह, प्रकाश बिंद आदि उपस्थित थे।

Related posts

क्लीन एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है भारत।

rktvnews

गिरीडीह:लौरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन।

rktvnews

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर क्यों चुप है?स्वास्थ्य विभाग:रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर:सनातन धर्म के प्रकाशक और प्रहरी थे स्वामी करपात्री जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

जयपुर:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल बिज़नेस एक्सपो में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता होगी प्रदर्शित।

rktvnews

Leave a Comment