RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव ने पांव देखभाल इकाई का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/18 सितंबर।प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स विभाग, पीडीयूएनआईपीपीडी, नई दिल्ली में सचिव, डीईपीडब्ल्यूडी, एमएसजेई ने एस राजीव शर्मा, संयुक्त सचिव, डीईपीडब्ल्यूडी, एमएसजेई, जितेंद्र शर्मा, पीडीयूएनआईपीपीडी के निदेशक, डॉ. ललित नारायण, उप निदेशक, प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स विभाग के प्रमुख श्री. जी. पांडियन और पी एंड ओ विभाग की टीम की गरिमामयी उपस्थिति में पांव देखभाल इकाई ( फुट केयर यूनिट) का उद्घाटन किया।
सचिव, डीईपीडब्ल्यूडी, संयुक्त सचिव , डीईपीडब्ल्यूडी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को इस पांव देखभाल इकाई, उपकरण और सामग्री सहित निदान, निर्माण प्रक्रिया और विभिन्न पांव विकृति के उपचार और अनुकूलित इनसोल के साथ इसके प्रबंधन के बारे में क्रमबद्ध रूप से जानकारी दी गई।
प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स विभाग पीडीयूएनआईपीपीडी ने निर्माण प्रक्रिया को क्रमबद्ध ढंग से दिखाते हुए सचिव की मौजूदगी में अनुकूलित इनसोल की एक जोड़ी तैयार की।यह इकाई, विशेष रूप से मधुमेह संबंधी पांव प्रबंधन के लिए, सबसे उन्नत पांव देखभाल प्रबंधन प्रणाली है। पीडीयूएनआईपीपीडी भारत में यह एकमात्र राष्ट्रीय संस्थान है जिसके पास अत्‍याधुनिक पांव देखभाल इकाई है।

Related posts

बक्सर जिलाधिकरी ने विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:डीडीसी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत सम्मेलन-2023’ को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने बड़हरा थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा – माले ने अपने प्रदर्शन की समीक्षा की इसे संतोषजनक बताया और आरा क्षेत्र की जनता के प्रति जीत के लिए आभार जताया।

rktvnews

Leave a Comment