RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने से भाजपा घबराहट में : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 सितम्बर। हम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। इससे भाजपा घबराहट में है। वे लोग परेशान हैं। उन लोगों को केवल उल्टा सीधा बोलना है। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए कहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम उन लोगों के किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं। उनको कोई ज्ञान नहीं है। बिहार में कितना ज्यादा विकास हुआ है। बिहार में कितना काम हो रहा है, इसकी कोई जानकारी उन लोगों को है क्या। उन लोगों को देश की भी कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है। केवल उल्टा सीधा बोलना है।
इंडिया गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी लगाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह हमको पता नहीं है। इसके बारे में राजीव रंजन जी बताएंगे। हम तो शुरू से पत्रकारों के पक्ष में रहे हैं। पत्रकारों को आजादी मिल जाएगी तो उन्हें जो सच दिखेगा और अच्छा लगेगा, उसे वे अपने-अपने ढंग से लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। सबको अपना अधिकार है। हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जो लोग हैं, वही लोग यह सब गड़बड़ी करते हैं। हम तो आप लोगों की इज्जत करते हैं।
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निवेदन किया कि आप जो निरीक्षण भवन बनवाए हैं उसमें एक कमरा हम लोगों के लिए सुरक्षित करवा दें ताकि हम लोग वहां पर बैठकर समाचार प्रेषण का काम कर सकें। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलाधिकारी को पत्रकारों की मांग पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Related posts

दरभंगा:जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

भोजपुर:2 अक्टूबर को विराट दंगल प्रतियोगिता हेमतपुर अखाड़ा में।

rktvnews

सारण:अंकल आंटी मान जाओ वोट डालोगे कसम खाओ, स्लोगन के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण चेतना समिति के पूर्व सचिव की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 मई 25

rktvnews

बहुत ही कम समय में 140 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ, भारत ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली है और पूरा विश्व इसे स्वीकार करने लगा है : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment