RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया! स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया।

देहरादून/उत्तराखंड 16 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीजीआईसी राजपुर रोड, देहरादून से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों व आश्रितों को शिक्षा प्रदान करने हेतु दो मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों का फ्लैग ऑफ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिकों की पुत्रियों को विवाह उपरांत आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार, श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए श्रम कानूनों में अनेक बदलाव किए हैं। अब राज्य के सभी 13 जनपदों में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालय बनाये जा चुके हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:विधायक अमरेंद्र प्रताप के निधि से शुरू हुआ हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर के पथ का निर्माण कार्य।

rktvnews

सरकार ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी।

rktvnews

जिला समाहरणालय भोजपुर में आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के आलोक में बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर मंच की बुनियाद रखवाने में भूमिका निभाई थी पूर्व सांसद ने ,श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, भारत सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रतिनिधियों के बीच आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित दैनिक जागरण के चुनावी चौपाल में कलाकारों एवं रंगकर्मियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment