RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: आयुक्त दीपक रावत

हल्द्वानी/नैनीताल 15 सितंबर।शुक्रवार को कार्यदायी संस्था द्वारा आयुक्त रावत को प्रथम फेज के बारे में मास्टर प्लान के बारे में प्रेजेंटेशन दिया गया। आयुक्त ने बताया कि पर्यटक हिमालय की खूबसूरत वादियों का आनंद उठा सके। इसके लिए हैरिटेज सर्किट के अंतर्गत बैजनाथ, जागेश्वर, कटारमल तथा देवीधुरा गूंजी में कई कार्य किए जाने हैं। उक्त जगहों पर पर्यटकों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, पार्किंग, जन सुविधा केंद्र, पैदल मार्ग का निर्माण, विद्युत कार्य, व्यू प्वाइंट, साइनेज कार्य, रास्तों पर जगह-जगह रैलिंग बनाई जाएगी। इसके अलावा पैदल मार्ग पर पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच का भी निर्माण किया जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों का भी निर्माण होगा। हैरिटेज सर्किट बन जाने से जहां पर्यटकों को सुविधा मिलेंगी वहीं वह हिमालय की खूबसूरत वादियों का दर्शन कर पाएंगे।
उन्होंने कहा पिथौरागढ के सीमावर्ती गांव गुंजी व अन्य गांवों को भी सम्मलित किया गया है साथ ही बैजनाथ, जागेश्वर, कटारमल व देवीधूरा तथा चम्पावत व लोहाघाट के साथ ही टीगार्डन,श्यामला ताल, स्वामी विवेकानन्द, एबाट माउंट, मायावती आश्रम भी शामिल हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि चम्पावत जनपद से हिमालय व्यू काफी नजदीक दिखता है उन स्पॉटों का भी चयन कर शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों मे कुछ यूनिक चीजें है जो लोगों ने नही देखी हैं। इन हिमालयी क्षेत्रों में विकास से यंहा पर्यटकों का आवागमन होगा और लोग इन क्षेत्रांे के बारे में जानकारी हासिल करेंगे साथ पर्यटन के साथ ही लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी वही क्षेत्र का विकास होगा।

Related posts

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान ने आयोजित किया डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान समारोह।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

गढ़वा को विकास की नई दिशा देने के संकल्प के साथ प्रेमलता मुर्मू ने 32वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव आदित्य सुमन ने वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार संबधी निबंध प्रतियोगिता का कराया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उप राष्ट्रपति भवन में डिंडोरी की औषधीय वनस्पतियों का हर्बल पार्क स्थापित होगा : उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़

rktvnews

Leave a Comment