RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

राज्य महादलित आयोग बिहार अध्यक्ष संतोष कुमार निराला की अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा बक्सर जिले में महादलितों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 11 सितंबर।आज संतोष कुमार निराला,अध्यक्ष राज्य महादलित आयोग बिहार की अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा बक्सर जिले में महादलितों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी विभागों से संचालित योजनाओं का क्रमबद्ध विस्तार से समीक्षा किया गया। जिसमें कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 तथा छात्रावास योजना की समीक्षा की गई।
महादलित टोले में किशोर किशोरी समूह को पंचायत में सभी का वोटर कार्ड बनवाने हेतु निर्देश दिया गया।
पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, डीआरडीए, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई एवं अध्यक्ष के द्वारा सभी पदाधिकारी को अपने विभाग द्वारा संचालित महादलितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, अपर समहर्ता बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला मत्स्य पदाधिकारी बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, हरसिंगार और कदम्ब के पौधे रोपे।

rktvnews

चीफ जस्टिस के लिए की सिफारिश

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए एक डेडिकेटेड Bureau of Port Security (BoPS) के गठन से सम्बंधित समीक्षा बैठक की।

rktvnews

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 पर 265.49 किलोमीटर के आठ पैकेजों के निर्माण के लिए 6621.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:साकची में ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का शुभारंभ।

rktvnews

बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को दी होली की शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment