RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 08 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा के अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के सभागार में सम्पन्न हुआ।
सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी। सदर हाॅस्पीटल के अलावे सभी हाॅस्पीटलों में डाॅक्टर अपने रोस्टर के अनुरूप उपस्थित रहें एवं रोगियों का ईलाज करना सुनिष्चित करें। जिलेवासियों की चाहत होती है कि अधिक से अधिक गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो। उन्होंने कहा कि हाॅस्पीटलों की औचक जाॅच करायी जायेगी। अनुपस्थित रहने वाले डाॅक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों का अनुपालन अवश्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एमओआईसी, थानाध्यक्ष एवं वरीय उपसमाहर्ता के साथ टीम का गठन करें जो औचक रूप से अवैध रूप से संचालित केन्द्रों का जाॅच करे। अवैध ढ़ंग से अल्ट्रासोनोग्राफी केन्द्र चलाने वाले व्यक्तियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा ने एएनसी जाॅच, टीकाकरण एवं हेमोग्लोबीन जाॅच कराने के लिए सिविल सर्जन एवं डाॅक्टरों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को बेहतर ढ़ंग से तालमेल करते हुए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई आवष्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रखंडों में होने वाले बीएलपीएफ बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, बीपीआरओ आदि को भी अवश्य बुलायें। डाॅ0 अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण में जिला का हमेशा उत्कृष्ठ रैंक रहा है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी को निर्देश दिये कि टीकाकरण और अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों में जागरूकता लायें। यूनिसेफ और डब्लूएचओ के प्रतिनिधियों को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने स्तर से बेहतर कार्य करने के लिए आवष्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव करायें जिससे कि जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर हो।
आज की बैठक में राम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा, डाॅ0 अशोक कुमार डीआईओ, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, एमओआईसी, बीएचएम, डीपीएम के साथ डाॅक्टर और स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना में हुआ भोजपुरी फिल्म युवा नेता का पोस्टर रिलीज।

rktvnews

भोजपुर:गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा के प्राचार्य बने डॉ संजय कुमार त्रिपाठी।

rktvnews

राजस्थान:जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment