RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक!स्मार्टफोन एवं अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की समीक्षा कर दिए निर्देश।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 08 सितंबर । इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण सहित शहरी रोजगार गारंटी योजना आदि के संबंध में जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की डीओआईटी कक्ष में वीसी के माध्यम से बैठक ली। वीसी से सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी आदि जुड़े।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि वे इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी कार्यालय के सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई के लिए कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त को भी शहरी सौंदर्यीकरण एवं इसमें की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत वितरित किए जा रहे मोबाइल के संबंध में कहा कि अभी राज्य से मोबाइल सेट की कम प्राप्ति हो रही है शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार होगा।
बैठक में सभी उपखंड क्षेत्र में बीएसएनएल के लिए टॉवर्स लगाने के लिए भूमि आवंटन, एफआरए सर्टिफिकेट समीक्षा, स्कूलों एवं जेजेएएम एवं सभी सरकारी संस्थानों के भूमि आवंटन के प्रकरण, मतदाता सूचियां के पुनरीक्षण सहित स्वीप गतिविधियों आदि पर भी चर्चा कर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दसोरा, नगर परिषद आयुक्त नगर पालिका अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related posts

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) 2023-24 के तहत आवेदनों को (नए/नवीनीकरण) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

नई दिल्ली:आईटीयू केलिडोस्कोप 2024 के दूसरे दिन के सत्रों में सतत विकास के लिए अत्याधुनिक एआई नवाचारों का उल्‍लेख।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

10 मार्च दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:राजनीतिक लाभ की चाह में कुंवर सिंह के विकास के नाम पर हो रहे झूठे वादे।

rktvnews

अभ्यास समुद्र शक्ति-23 का समापन।

rktvnews

Leave a Comment