RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से फिजियोथेरापी केन्द्र का शुभारम्भ किया।

नवादा/बिहार 08 सितंबर।आज विश्व फिजियोथेरापी दिवस के शुभ अवसर पर सदर अस्पताल नवादा में आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फिजियोथेरापी केन्द्र का शुभारम्भ किये। सिविल सर्जन चैम्बर के पास पाॅच बेड का फिजियोथेरापी केन्द्र में सुव्यवस्थित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि वांछित रोगियों को ईलाज की बेहतर सुविधा देना सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके माध्यम से बिना दवा के दर्द मुक्त किया जा सकेगा। फिजियोथेरापी केन्द्र के माध्यम से कई प्रकार के रोगों का ईलाज संभव हो सकेगा। डाॅ0 विकास कुमार ने कहा कि इसके माध्यम से कई बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है। अर्थराईटीस की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।
जिलाधिकारी नवादा ने सिविल सर्जन के चैम्बर में सदर हाॅस्पीटल में ईलाज से संबंधित चलायी जा रही सुविधाओं का फिडबैक प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि, रोस्टर के अनुसार डाॅक्टर अपने ड्यूटी पर ससमय उपस्थित होकर रोगियों का ईलाज कराना सुनिश्चित करें। हाॅस्पीटल मैनेजर को कार्य कलाप में अपेक्षित सुधार लाने का नसीहत दिया गया। सभी प्रकार के ईलाज की सुविधा रोगियों को प्रदान करना सुनिश्चित करें।
सिविल सर्जन ने कहा कि प्रतिदिन एक हजार से बारह सौ रोगियों का ईलाज ओपीडी के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाॅस्पीटल में सभी प्रकार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने डेंगूू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस वार्ड में 10 बेडों पर सभी प्रकार के आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
अभी जिले में डेंगू मरीजों की संख्या नहीं है। लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए डाॅक्टर, स्वास्थ्य कर्मी आदि को तैयार रहने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, सिविल सर्जन डाॅ0 राम कुमार प्रसाद, डाॅ0 अशोक कुमार, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, सदर हाॅस्पीटल उपाधीक्षक, डीपीएम के साथ डाॅ0 और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने “Security Beyond Tomorrow: Forging India’s Resilient Future” विषय पर व्याख्यान दिया और ‘ORF Foreign Policy Survey’ को लॉंच किया।

rktvnews

आमने-सामने!

rktvnews

इंदौर:प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।

rktvnews

भोजपुर:छात्र संघ चुनाव को लेकर वीकेएसयू के पदाधिकारियों द्वारा हुआ विचार मंथन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 अप्रैल 24

rktvnews

रोहतास:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवम् जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment