RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने गोविन्दपुर प्रखंड स्थित ककोलत जलप्रपात का औचक निरीक्षण किया।

नवादा/बिहार 08 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा ने आज गोविन्दपुर प्रखंड स्थित ककोलत जलप्रपात का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डीएफओ संजीव रंजन को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र ककोलत जलप्रपात का निर्माण कार्य पूर्ण करायें जिससे पर्यटकों के लिए खोला जा सके। जिलाधिकारी ने पहाड़ के उपर जाकर नैसर्गिक रूप से गिरते हुए जलप्रपात का अवलोकन किये।
उन्होंने डीएफओ को गुुणवत्ता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण कराने के लिए कई आवश्यक निर्देष दिये। ककोलत जलप्रपात को आधुनिक ढ़ंग से सुसज्जित किया जा रहा है। जहां पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य प्रवेश द्वार को भव्य और आकर्षक ढ़ंग से निर्माण किया गया है।
जिलाधिकारी ने दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त को निर्देश दिये कि जिला परिषद के द्वारा संचालित गेस्ट हाउस को भी आधुनिक रूप दें। रंग-रोगन कराकर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा पर्यटकों के लिए सुलभ करायें। ककोलत जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सम्पर्क पथ को बेहतर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Related posts

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी ने लिया कड़ा संज्ञान, खुद पहुंची गुवानी गांव।

rktvnews

नितिन गडकरी ने रांचीमें 9400 करोड़ रुपये की 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

निर्वाचन-मास्टर प्रशिक्षकों का हुआ कार्यशाला।

rktvnews

भोपाल में 18 जनवरी को होगी ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक आमसभा।

rktvnews

भोपाल में द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ होगा।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने की जनसुनवाई संबंधित पदाधिकारियों को समाधान हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment