RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

नवजात बच्ची को जिलाधिकारी ने दिया नाम।

वैशाली/ बिहार 08 सितंबर।औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत में दिनांक 5. 9. 2023 को एक नवजात बालिका केले के खेत में कीचड़ में फेंकी हुई पाई गई। बच्ची पूरी तरह से कीचड़ में लिपटी हुई थी। वहीं पर गांव के एक दंपति उषा देवी और विद्यासागर पासवान ने बच्ची को देखा और वहां से उठाकर पुलिस की मदद से सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती करा दिया। बच्ची के प्रति पासवान दंपति का भाउक प्यार उमड़ आया। उन लोगों ने ठान लिया इस नवजात को गोंद लेकर अपनी बेटी के रूप में पालन- पोषण करेंगे।
आज 8 सितंबर को जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर पासवान दंपति ने उस नवजात बालिका को गोद लेने की इच्छा जताई। जिलाधिकारी के द्वारा इस पर पूरी जानकारी प्राप्त की गई। विद्यासागर पासवान ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं लेकिन कोई पुत्री नहीं है। अतः वे लोग इस बालिका को गोद लेना चाहते हैं। जिलाधिकारी के द्वारा सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली एवं बाल कल्याण समिति वैशाली को नवजात बालिका को दत्तक ग्रहण में देने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया और अपने कार्यालय में ही जिलाधिकारी ने बच्ची का नाम प्रज्ञा रखा। ज्ञातव्य है कि चंद्रमा पर पहुंचे भारतीय चंद्रयान के रोवर का नाम भी प्रज्ञा ही है।

Related posts

भोजपुर : बहोरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत किया गया फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में बिहार के लड़कों ने जीता गोल्ड और बालिकाओं ने सिल्वर ।

rktvnews

मत्स्य पालन की समस्‍त मूल्य श्रृंखला को जीएसटी राहत: मछली पकड़ने के जाल, समुद्री खाद्य उत्पाद और जलीय कृषि इनपुट सभी पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की गई।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान चला 19 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान- डॉ. अर्चना सिंह

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

Leave a Comment