RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया!श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए।

चित्तौड़गढ़/जयपुर 7 सितम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने संत श्री अमरा भगतजी की धूणी, अनगढ़ बावजी में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वामी अवधेशानंद चैतन्य महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और संत समागम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अनगढ़ बावजी धर्म संस्कृति का केंद्र है। जहां पर श्री श्री 108 अमरा भगत जी महाराज ने समाधि लगाई। आज हम सबको उनका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे अवधेशानंद चैतन्य जी महाराज, महेश दयानंद जी महाराज का आशीर्वाद मिला। उन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गुरुवार को मंडफिया पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इस दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर सहित सदस्यों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्री लाल जाट, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष रतन लाल गाडरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और चातुर्मास समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छपरौली का किया निरीक्षण!जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के बच्चों ने सरल और सहजता के साथ दिये उत्तर।

rktvnews

राजनांदगांव : स्वीप थीम की तर्ज पर स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

सड़क पर कफ़न बुनती सफ़ेद लाइट:“सड़क हादसों की अनकही कहानी :सफ़ेद हेडलाइट्स का सच”

rktvnews

देवघर:डीएलसी की बैठक में कुल 15 एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

रायपुर : जनदर्शन में किसानों ने की शिकायत, केमिकल प्लांट से निकल रहा विषैला पानी।

rktvnews

भारत और न्यूजीलैंड एक व्यापक, पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं: पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment