RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

गौ पालन से पराऊ साहू की आर्थिक हालात सुधरी।

महासमुंद/रायपुर 07 सितंबर।शासकीय योजनाएं तभी सफल होती है जब हितग्राही स्वयं पूरी ईच्छाशक्ति, लगन और कड़ी मेहनत कर योजना को अमल में लाएं। पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम भुरकोनी निवासी पशुपालक  पराऊ साहू ने पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना को अमल में लाकर इस वाक्य को सच कर दिखाया है। पराऊ साहू, के आजीविका का मुख्य साधन उनकी पैतृक खेती ही थी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी।
पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिलने पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में खेती के साथ ही पशुपालन व्यवसाय करने का मन बना। निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर योजना का लाभ लेने की इच्छा जाहिर की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत उनको 02 गायों की कुल लागत राशि एक लाख 40 हजार रुपए में से 50 प्रतिशत राशि शासकीय अनुदान की स्वीकृति मिली।
विभाग के संपर्क में निरंतर रहकर पशुपालन के तकनीकी ज्ञान के साथ ही समय पर पशु उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, अनुशीलन का लाभ उन्हे मिला। योजना से जुड़ने के पश्चात् पराऊ साहू द्वारा दुग्ध विक्रय से राशि 60 हजार रुपए प्रतिवर्ष की अतिरिक्त आय अर्जित की जा रही है। पशुपालन अब उनके आय का मुख्य जरिया बन गया है जिससे उनका जीवन-यापन औसत दर्जे से बढ़कर बेहत्तर हो गया है।
पराऊ साहू पशुधन विकास विभाग की योजना से लाभान्वित होने के बाद उनके घर की महिलाओं द्वारा भी पशुपालन में रूचि लेने लगे और पारिवारिक सहयोग की भावना विकसित हुई। जिससे पूरे परिवार के आत्मविश्वास में वृध्दि एवं अतिरिक्त आय होने से पूरा परिवार खुशहाल परिवार में परिवर्तित हो गया है।

Related posts

भोजपुर:लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की प्रेस वार्ता! बजट और केन्द्र सरकार के विकास कार्यो को बताया।

rktvnews

भोजपुर:होली में मदिरापान की जगह राम नाम के अमृत रस का पान करें:देवराहा शिवनाथदास जी महाराज

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सामुदायिक पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं ICT लैब का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

rktvnews

भोजपुर : बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले को दी 210 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनकी अनुकरणीय सेवा की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment