RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जगदीशपुर के नये एसडीओ का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित ।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)02 सितंबर। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के नये एसडीओ का अधिवक्ता संघ द्वारा बार भवन में स्वागत सह सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जयकांत दूबे ने कहा कि पहले जगदीशपुर में सिर्फ अनुमंडल न्यायालय चला करता था। 2015 में यहाॅ सिविल कोर्ट की स्थापना हुई। अधिवक्ता होने के नाते अनुमंडल न्यायालय से लेकर सिविल कोर्ट में लोगों को निष्पक्ष, सुगमता से और त्वरित न्याय दिलाना हम लोगों का फर्ज है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष होने के नाते मैं आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए काफी तत्पर रहता हूं। साथ ही अधिवक्ता भाइयों के समस्याओं के समाधान एवं हितों का भी ख्याल रखता हूँ। हम लोग बार और ज्यूडीसियरी के बीच समन्वय तथा तालमेल रखना चाहते हैं। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी सिस्टम के अंग हैं। जिस तरह शरीर के सभी अंग एक साथ काम करते हैं तो शरीर ठीक रहता है। उसी प्रकार हम सभी लोग जब आपस में तालमेल तथा आपसी सहयोग करके चलेंगे तब सिस्टम भी सही ढंग से चलेगा। नव पदस्थापित एसडीओ संजीत कुमार ने कहा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका के सहयोग से ही आम लोगों को न्याय दिलाया जा सकता है। हम सभी चारों स्तंभ मिलकर लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर अनुमंडल न्यायालय जगदीशपुर के अवर न्यायाधीश प्रथम पुष्पेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि हमारा कर्तव्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय दिलाना है। हमलोगों पर बड़ी जिम्मेवारी है जिसका हमें निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी जो कमाने, खाने, अपने बाल-बच्चों एवं परिवार के परवरिश में व्यस्त रहता है, उसके अधिकारों का जब अतिक्रमण होता है तो वह सबसे पहले वकील साहब के पास अपनी समस्या के निदान के लिए आता है। वकील साहब पर यह जिम्मेवारी आती है कि वे उसके समस्या का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करायें। यह जिम्मेवारी तब तक चलती रहती है जब तक कि उसे न्याय नहीं मिल जाय। समारोह को मुंसिफ अनुमंडल न्यायालय देवेंद्र कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन अधिवक्ता मुकुल विकास श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता नंदेश्वर तिवारी ने किया।

Related posts

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- अपहरण को हटा दें तो आज नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति वैसी ही है जैसी लालू यादव के समय थी।

rktvnews

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 09 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील ने परमात्मा से साक्षात्कार की साधना पद्धति दी : माँ विजया

rktvnews

महेंद्रगढ़:अरुण कुमार होंगे अटेली विस के चुनाव मतगणना पर्यवेक्षक।

rktvnews

भोजपुर: एससी-एसटी कांड का 60 दिनो के अंदर निस्तारण करें अनुसंधानकर्ता: एसपी प्रमोद कुमार यादव

rktvnews

सिवान:डीआरसीसी में आयोजित जॉब कैंप का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment