RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भोजपुरी सम्मेलन में अरविंद चित्रांश की होगी विशेष उपस्थिति।

अरविंद चित्रांश

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश 01 सितंबर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर 3 सितंबर 2023 को होने वाले भोजपुरी सम्मेलन में भारतीय संस्कृति,विरासत और भोजपुरी मिट्टी के सार का जश्न होगा। जिसमें आजमगढ़ निवासी,पूर्वांचल के जाने-माने लोककला संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश का विशेष रूप से आमंत्रित होना आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भोजपुरी समाज द्वारा टैगोर राजकीय महाविद्यालय में 3 सितंबर 2023 को भोजपुरी सम्मेलन आयोजित किया गया है,जिसके मुख्यअतिथि केशव चंद्र (आई.ए.एस.) मुख्यसचिव, अंडमान और निकोबार प्रशासन और देवेश चंद्र श्रीवास्तव (आई.पी.एस.) पुलिस महानिदेशक,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उपस्थित होकर,महासचिव दुर्गाप्रसाद तिवारी,बृजेश दीक्षित और डी.एन.तिवारी के साथ भोजपुरी सम्मेलन की गरिमा बढ़ाएंगे।

इस विशेष उपलब्धि पर अरविंद चित्रांश ने कहा कि पोर्टब्लेयर,अंडमान निकोबार में भोजपुरी सम्मेलन करना दुनिया भर में फैले भोजपुरिया समाज के लिए ऐतिहासिक होगा,पूर्वांचल की साहित्यिक,सांस्कृतिक,धार्मिक और ऐतिहासिक धरती को बुध्द, कबीर, शंकराचार्य,रामानन्दाचार्य, बल्लभाचार्य,भोले की नगरी काशी,गोरक्षनाथ,समेत अगणित सन्त महात्माओं ने अपनी पुनीत वाणी से पवित्र किया है।आज संसार इनके मार्ग दर्शन में ज्ञान प्रकाश प्राप्त कर रहा है। जिसका जीता जाता स्वरूप अंडमान निकोबार में भोजपुरिया समाज द्वारा भोजपुरी सम्मेलन है।

Related posts

उमरिया:चंदिया में जल प्रदाय परियोजना पूर्ण, अब घर-घर पहुँच रहा है शुद्ध पेयजल।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जिलास्तरीय टीम द्वारा करायी जायेगी जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जाँच : जिलाधिकारी

rktvnews

दरभंगा:सुमित सुधा पार्लर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा डीएम और एसपी ने महादलित टोला में किया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment